भाजपा जिलाध्यक्ष ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन 

संासद, विधायक ,चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दी बधाई 

मोदीनगर।(दृष्टि न्यूज) भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपना जन्मदिन बड़ें ही सादगी ढ़ग व गरीबों की सहायतार्थ कर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। 



भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने वृद्ध आश्रम में ऑक्सीमीटर थर्मामीटर, मास्क व सैनिटाइजर वितरण कर व केक काटकर अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। उनके जन्मदिन पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। दिनेश सिंघल ने कहा कि वह हमेशा जनता के हितार्थ व पार्टी कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करते रहेंगे और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगेै भाजपाइयों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्हें  सांसद जनरल वीके सिंह, डॉ0 सत्यपाल सिंह, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, डॉ0 मंजू सिवाच, नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, अशोक माहेश्वरी, ब्लाक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह, विनोद वैशाली, देवेंद्र चैधरी, नवेंद्र गौड़, पुष्पेंद्र रावत, हिमांशु लोहरा, रोहित अग्रवाल, नीतू चैधरी, पुनीत कंसल, विपिन त्यागी, नितिन जिंदल, ललित त्यागी, अंकित गोयल, कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके अलावा भाजपा नेता विनोद वैशाली ने भी अपना जन्मदिन मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व विनोद वैशाली का एक ही दिन जन्मदिन होने के चलते दोनों ने केके काटकर एक दूसरे को गले मिल बधाई दी। 






Comments